अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बरेला पुलिस के हत्थे चढ़े गांजा तस्कर

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बरेला थाना प्रभारी मुनेश कोल से मिली जानकारी अनुसार क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली की गौर चौकी के अन्तर्गत ग्राम बारहा समाधी रोड के पास तीन व्यक्ति एक सफेद रंग की बोरी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर खड़े हैं। उक्त गांजा किसी ग्राहक को बेचने की बात करके खरीददार के बताए स्थान पर उसका इंतजार कर रहे हैं। तस्कर बिना नम्बर की 2 मोटर लिये खड़े हैं। यदि तुरंत दबिश दी जाती है तो गांजा तस्कर रंगे हाथों पकडे जायेगे। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये योजनाबद्ध तरीके से क्राईम ब्रांच एवं बरेला थाने की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गयी जहां तीन व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये के दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनने अपना नाम सूर्यप्रताप लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रोहनी थाना नोहटा जिला दमोह, एवं छोटू रैकवार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रोहनी थाना नोहटा जिला दमोह तथा ठिन्नू गोंड़ उम्र 28 वर्ष निवासी तारादेही जिला दमोह बताये, तलाशी लेने पर एक सफेद रंग की बोरी के अंदर अवैघ मादक पदार्थ गांजा रखे मिले,तस्करो के कब्जे से गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बर की हीरो एचएफ डीलक्स एवं हीरो ग्लेमर मोटर सायकिल जप्त करते हुये आरोपियेां के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया इसके सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। तीनों अरोपियों को रंगे हाथ गांजे के साथ पकड़ने में चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक नितिन पाण्डे, सहायक उप निरीक्षक हरिलाल धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक उदय सिंह उईके, प्रधान आरक्षक सोमनाथ अहिरवार, आरक्षक मुकेश डेहरिया, कमलेश एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक ब्रम्हप्रकाश, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर , प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन, प्रधान आरक्षक महेन्द्र पटैल, की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page