डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

काटी गहन पंचायत में रोजगार सहायक का बोलबाला, लामबंद ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत करंजिया अंतर्गत ग्राम पंचायत काटी गहन मैं पंचायत कर्मियों की मनमानी से स्थानीय लोग परेशान हैं। निर्माण कार्यों सहित समुदायिक कार्यों में की जा रही मनमानी से लामबंद होकर स्थानीय दर्जनों ग्रामीण पिछले दिनों मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। लामबंद ग्रामीणों ने पंचायत के जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ जिला कलेक्टर, जनपद पंचायत व जिला पंचायत सहित भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत को शिकायत पत्र देकर मामले में कार्यवाही की मांग की है। शिकायत में उल्लेख किया गया कि पंचायत के रोजगार सहायक द्वारा बिना निर्माण कराए ही लाखों की राशि आहरण कर ली है, जिसकी शिकायत के बाद भी कोई जांच नहीं हो रही। इसी तरह पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा फर्जी बिल लगाकर सामुदायिक कार्य की राशि निकाली जा रही है। आरोप है कि मास्टर रोल में फर्जी हाजिरी भरने का सिलसिला वर्षों से जारी है, बावजूद शिकायत के बाद भी जिम्मेदार पंचायत कर्मियों पर विभागीय अमला कोई कार्यवाही नहीं कर रहा। पंचायत कर्मियों द्वारा लगातार की जा रही भ्रष्टाचार से लामबंद ग्रामीण पिछले दिनों मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और शिकायत करते हुए कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है।

आरटीआई से भी नहीं दे रहे भ्रष्टाचार की जानकारी :-  एक तरफ शासन-प्रशासन द्वारा लोगों के बीच में पारदर्शिता लाने सूचना के अधिकार के तहत निर्माण कार्यों की जानकारी को सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं, सभी तरह के निर्माण कार्यों को ऑनलाइन दिखाने के निर्देश भी काफी लंबे समय से जारी है।बावजूद भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए पंचायत के जिम्मेदार लोक सूचना अधिकारी सचिव के द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी का विवरण नहीं दिया जा रहा। जिससे साफ साफ नजर आ रहा है कि पंचायत के जिम्मेदार लोक सूचना अधिकारी भ्रष्टाचार को छुपाने की जुगत में लगे हैं। बताया गया कि पंचायत कर्मियों द्वारा भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर रहे हैं, कमीशन खोरी के चलते विभागीय कार्यवाही भी नहीं हो रही। आरटीआई से जानकारी ना देकर सारी भ्रष्टाचार को पंचायत की ज़िम्मेदार कर्मी छुपाए हुए हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द शासन प्रशासन से जांच कराकर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है, ताकि भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page