डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी मंजूलता सिंह को नोटिस जारी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मंजूलता सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं। बताया गया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी को टीकाकरण अभियान में नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि गुरूवार को आयोजित बैठक में उक्त अधिकारी अनुपस्थिति पाई गईं, जिससे टीकाकरण की स्थिति के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी। गौरतलब है कि कलेक्टर झा ने कार्य की गंभीरता को देखते हुए उनकी कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है। गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए समय सीमा में संतोष जनक जवाब देने को कहा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी को समय-सीमा में नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई करने के संकेत दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page