खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बुकिंगकर्ता सावधान: साइबर फ्रॉड सब्सिडी दिलाने के नाम पर ग्राहकों से कर रहे हैं पैसों की मांग

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बड़ते डीजल पेट्रोल के दामो के कारण लोगों का रुझान आजकल इलेक्ट्रिक टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहनों की तरफ जा रहा है। अभी हाल ही में ओला कंपनी के द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया गया है जिसकी ऑनलाइन बुकिंग 499 रुपए पे करके की जा रही हैं। कंपनी के द्वारा कोई भी डीलर नियुक्त नहीं किया गया है। जब ग्राहक का बुकिंग न आयेगा तो कंपनी उन ग्राहक को सूचित करेगे एवं ग्राहक द्वारा कंपनी को भुगतान कर दिया जायेगा तब स्कूटर डिलेवर किया जाएगा, कुछ साइबर ठगों द्वारा लोगों की जानकारी एकत्रित करके उनके मोबाइल पर कॉल किया जा रहा है। सर आपके द्वारा ओला स्कूटर बुक किया गया है मैं आपको बताना चाहता हूं यदि आप ओला स्कूटर लेते हैं तो इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर सरकार के द्वारा ग्राहकों को सब्सिडी दी जा रही है इसके लिए छोटा सा प्रोसेस होता है एवं इसकी 6500 रुपये फीस ग्राहक को पहले भुगतान करना पड़ेगी तब आपको सरकार के द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी जब इस संबंध में संवाददाता ने जबलपुर आरटीओ से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया इस तरह की कोई भी योजना सरकार के द्वारा ग्राहक को नही दी गई है। जिसमें किसी कंपनी या किसी व्यक्ति को 6500 रुपये देने होंगे, यदि आपने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बुकिंग किया है तो किसी भी काल करने वाले व्यक्ति के द्वारा बताएं गये किसी भी प्रकार के प्रभोलन में न आय और किसी भी काल करने वाले व्यक्ति को अपनी जानकारी एवं उससे पैसों का लेन देन न करे ये काल करने वाले लोग बहुत ही चलाक और शातिर होते हैं लोग इनकी बातो के झांसे में आसानी से फँस जाते है।अत: आपको ऐसे साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की जरूरत है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page