हत्या के प्रकरण में “गवाहों” को धमकाने वाले तीनो आरोपी माढ़ोताल पुलिस के हत्थे चढ़े

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। माढ़ोताल थाना प्रभारीरीना पांडे शर्मा से मिली जानकारी अनुसार ब्रजेश मिश्रा उर्फ पप्पू निवासी शारदा नगर करमेता ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 3 वर्ष पूर्व पाटन कोर्ट के पास राजा यादव द्वारा उसके मामा के लड़के मोहनलाल तिवारी के ऊपर गोली चलाई गयी थी जिसकी पाटन थाने मे धारा 307 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था उसी प्रकरण में समझौता करने के लिये दबाव बना रहा था सौरभ यादव जो राजा यादव का रिश्तेदार है एवं मदर-टेरेसा में रहता है अपने साथियों के साथ मिलकर जब वह अकेला अपनी बुलट मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 केई 7585 से आकाश विहार कालोनी होते हुये काली माता मंदिर तरफ जा रहा था तभी सौरभ यादव अपने 2 साथियों के साथ आया एवं उसकी मोटर सायकल के सामने अपनी मोटर सायकल लगाकर रास्ता रोककर गाली गलौज करते हुये बोले कि तू गवाही नहीं बदलेगा तो तेरे को जान से खत्म कर देगे रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।थाना प्रभारी माढ़ोताल रीना पांडे शर्मा के नेतृत्व में फरार आरोपियो की तलाश हेतु टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुख्य आरोपी सौरभ यादव के निवास पर दबिश दी गयी आरोपी सौरभ यादव पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया एवं घटना में शामिल अन्य व्यक्तियो के सम्बंध में पूछने पर दोनो साथियो के नाम अंकित केवट, प्रदीप मेहरा बताया, चमन नगर में दबिश देते हुये अंकित केवट एवं प्रदीप मेहरा को पकड़ा गया। तीनों को थाने लाकर उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया है।आरोपियेां को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्रीमति रीना पांडे शर्मा, उप निरीक्षक यदुवंश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक नेतराम,मनोज चौधरी, दयाशंकर, प्रधान आरक्षक महेश, हिमलेश, आरक्षक सुदीप की सराहनीय भूमिका रही ।’



