सड़क मार्ग में नहीं है स्पीड ब्रेकर, हादसों से नहीं ले रहे सबक

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर में सड़क मार्गों में स्पीड ब्रेकर ना होने की वजह से आए दिन सड़क हादसे होते ही रहते हैं। बताया गया कि सड़क मार्ग में ना तो स्पीड ब्रेकर है और ना ही वाहनों की स्पीड कम करने के लिए पुलिस बैरिकेड नहीं लगाए गए। गौरतलब है कि सड़क मार्गो में वाहनों की स्पीड कम करने की दोनों सुविधा ज्यादातर मार्गो में नहीं होती, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बताया गया कि स्पीड गति से वाहन चलाने की वजह से आए दिन लोगों सहित मवेशियों की जाने भी सड़क दुर्घटना से हो रही है।बावजूद शासन प्रशासन दुर्घटनाओं से कोई सबक नहीं ले रहा, जिस से लगातार सड़क दुर्घटनाएं होती नजर आ रही है। बावजूद प्रशासनिक अमला लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से सबक नहीं ले रहा, जिससे दुर्घटनाएं आए दिन स्पीड वाहनों की वजह से हो रही है।
पूरे सड़क मार्ग में बेरीकेडिंग कर रोका गया ट्रक :- जानकारी में बताया गया कि कल शनिवार को एक बछड़े को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। लेकिन सूचना के बाद घटना से लगभग 1 किलोमीटर दूर सक्का के पास वाहन को पकड़ लिया गया। जानकारी में बताया गया कि ग्राम किसलपुरी से डिण्डौरी की और से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बछड़े को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बछड़े की मौके पर मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक पूरे तेज स्पीड में आकर बिना बचाने के प्रयास किए ही बछड़े के ऊपर से ट्रक को चढ़ा दिया गया। मामले के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन टक नहीं रुका। जानकारी अनुसार सकका के लक्ष्मी यादव मंडल उपाध्यक्ष भाजपा के द्वारा बैरिकेट्स लगाकर ट्रक को रोका गया और डिंडोरी कोतवाली मैं सूचना दी गई। इस तरह आज एक लापरवाह ड्राइवर के कारण एक मूक बछड़े की जान चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि पहले पुलिस प्रशासन ने बैरिकेट्स दिए थे, लेकिन उन्हें उठाकर ले गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के तीन जगह बैरिकेट्स लगाने की अत्यंत आवश्यकता है, जिससे की तेज रफ्तार वाहन पर अंकुश लगाई जा सके।



