अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सरदार पटेल की जयंती पर तुलसी महाविद्यालय ने निकाली रैली

अनूपपुर / 31 अक्टूबर को स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले के अग्रणी शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर द्वारा महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों व राष्ट्रीय सेवा योजना तथा नेशनल कैडेट कोर के विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालकर एकता अखंडता एवं सद्भावना का संदेश दिया गया। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह के मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विक्रम सिंह बघेल के निर्देशन में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ जे. के. संत, प्राध्यापक प्रो. विनोद कुमार कोल, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अजयराज सिंह राठौर, डॉ. गीतेश्‍वरी पाण्डेय, कार्यक्रम अधिकारी रासेयो संगीता बासरानी, प्रियंका अग्रवाल, डॉ. तरन्नुम सरवत, डॉ. देवेंद्र तिवारी के साथ एन.सी.सी. एवं रासेयो के स्वयंसेवकों रोहित, साक्षी, सुरेंद्र समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page