गुमे मोबाईल पा कर चेहरे पर आई मुस्कान

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर सायबर सेल टीम के द्वारा गुमे मोबाईल को तलाश कर मोबाईल धारको को वापस किये जा रहे हैैं। वर्ष 2018 में गुम हुए 318 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रूपये है मोबाईल धारकों को वापस किये गये है।वर्ष 2019 में गुम हुए 512 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 63 लाख 25 हजार रूपये है मोबाईल धारकों को वापस किये गये है। वर्ष 2020 में गुम हुए 360 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रूपये है मोबाईल धारकों को वापस किये गये है। इसी प्रकार वर्ष 2021 के प्रथम चरण मे 109 गुमें मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख 58 हजार रूपये के सायबर सेल की टीम के द्वारा तलाश कर मोबाईल धारकों को वापस किये गये है। इसी प्रकार वर्ष 2021 के द्वितीय चरण मे 105 गुमें मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रूपये के सायबर सेल की टीम के द्वारा तलाश कर मोबाईल धारकों को वापस किये गये है। इसी प्रकार वर्ष 2021 के तृतीय चरण मे 125 गुमें मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रूपये के सायबर सेल की टीम के द्वारा तलाश कर मोबाईल धारकों को वापस किये गये है। इसी प्रकार वर्ष 2021 कें चतुर्थ चरण में आज दिनाँक 01/11/2021 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा सायबर सेल के द्वारा तलाशे गये 161 गुम मोबाईलों को जिनकी अनुमानित कीमत लगभग रूपये 21 लाख 30 हजार रूपये वापस किये गये। इसके अतिरिक्त जबलपुर जिला अंतर्गत प्राप्त विभिन्न सायबर फ्रॉड संबंधी शिकायतों में विगत तिमाही में 7 लाख 11 हजार 37 रूपये आवेदकों को वापस करवाये गये। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने आम नागरिकों से अपील की है :- गुमें हुए मोबाईल की शिकायत संबंधित थाने में करते हुए उस शिकायत की छाया प्रति एवं मोबाईल बिल की छायाप्रति को सायबर सेल जबलपुर के हैल्प लाईन नम्बर 7587616100 पर भेजें ताकि गुम हुए मोबाईल का शीघ्रता से पता करवाया जा सके
पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की हैं।



