जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी ने शुरू की सदस्यता महा अभियान

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी के सहायता केंद्र में पिछले दिनों एक नवंबर सदस्य महा अभियान की शुरुआत की गई। कांग्रेस सदस्यता महा अभियान का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने किया। कांग्रेस सदस्यता महा अभियान के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री शुक्ला ने कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी अपने अपने ब्लॉकों, मंडलम, सेक्टरों, मतदान केंद्रो में अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं, आदिवासी, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, अन्य, प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारी, इंजीनियर, डॉक्टर, प्रोफेशनर्स सहित अन्य लोगो को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराने को कहा गया है। श्री शुक्ला ने कहा कि भारत देश की आजादी के लिए कांग्रेस के नेताओं ने कुर्बानियां दी जिससे देश की आजादी के बाद देश के नव निर्माण एवं देश देश की एकता अखंडता को कायम रखने आजादी के बाद भी कांग्रेस के नेताओं ने अपनी कुर्बानियां दी हैं। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के हाथों को मजबूत करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी आज से ही संकल्पित होकर कांग्रेस के महा सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। कांग्रेस सदस्यता महा अभियान के शुभारंभ में गिरिवर सिंह, मलगाम, मुकेश तिवारी, तुलसी राम मरावी, ब्रजेंद्र दीक्षित आलोक शर्मा, विक्की खान, विजय दहिया, वैभव कृष्ण परस्ते, रोहिणी प्रसाद तुरकेल, सुरेंद्र सरैया, कपूर बनवासी बिरजू सिंह धुर्वे, मनीष कुमार मार्को, लक्ष्मण यादव, डुमारी सिंह मसराम, पुष्पा महोबे, गुल बसिया पूषाम सहित अन्य लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई।



