पत्नि को मौत के घाट उतारकर पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : थाना कुंडम

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता कुण्डम। थाना प्रभारी कुण्डम प्रताप सिंह मरकाम से मिली जानकारी अनुसार आज ग्राम ददरगवॉ के उप सरपंच लखन मरावी ने 100 डायल मे सूचना दी की गॉव की श्रीमति मंगी बाई की किसी अज्ञात ने धारदार हथियार से हमला कर रात मे हत्या कर दी है। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा श्रीमति मंगी बाई उम्र 45 वर्ष अपने कमरे की परछी में मृत हालत मे पड़ी थी, जिसके कनपटी, ऑख एवं नाक के पास किसी धारदार हथियार की गहरी चोटे लगने से मौत हो गई। उसके पति पुन्नू शाह बरकड़े के सम्बंध में पूँछतांछ की गयी तो वह घर पर नहीं मिला तलाश करने पर घर से लगभग 2 कि.मी दूर खेत मे महुआ के पेड़ में रस्सी से फांसी पर लटका हुआ मिला,खेत मे एक टपरिया बनी हुई थी जिसकी तलाशी ली गयी तो टपरिया में रक्त रंजित कुल्हाड़ी रखी हुई मिली। एफएसएल.टीम की उपस्थति में घटना स्थल का बारीकी से पंचनामा कार्यवाही कर शवों को पीएम हेतु भिजवाते हुये मौके से कुल्हाड़ी जप्त कर मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रा
रम्भिक जाँच में पाया गया कि मृतक एवं मृतिका के1बेेटा एवं 2 बेटियॉ है, बेटा एवं एक बेटी की शादी हो चुकी है, बहु एवं एक 18 वर्षिय बेटी साथ में रहते हैं, बेटा सूरत मजदूरी करने गया है। पति को कम सुनाई पड़ता था,पति-पत्नि में इलाज कराने की बात को लेकर आये दिन विवाद होता था। रात में भी इलाज कराने की बात को लेकर विवाद हुआ जिस पर पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नि की हत्या कर दी और खेत पहुंचा तथा घटना मे प्रयुक्त कुल्हाडी टपरिया मे छिपाकर पास में ही लगे महुआ के पेड में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।



