सूने मकान में चोरों ने बोला धाबा, पार किये नगदी के साथ जेबरात : घटना गोसलपुर थाना क्षेत्र

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र में नगदी समेत जेवर लेकर चोर हुये फरार मामला पहुंचा गोसलपुर थाने । गोसलपुर थाना क्षेत्र से प्राप्त जानकारी अनुसार गोसलपुर के शंकर कालोनी निवासी चन्द्र भूषण दुबे के मकान में किराये से रह रहे मोनू राजपूत कल सुबह अपने बेटे के घर गये थे और रात्रि विश्राम करने के साथ सोमवार की दोपहर 3:34 के लगभग जब वापिस शंकर कालोनी स्थित मकान में आये तो उन्हें घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला उन्होंने इस घटना की जानकारी गोसलपुर थाने को सूचना दी। जिस पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पाया कि घर के अंदर चोर आये हुए थे पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके बाहर के ग्रेट फाद कर घुसे चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी ,बिस्तर पेटी का समान बिथला कर आलमारी में रखें हुये नगद 4000 हजार रुपये की राशि, दो सोने की अंगूठी, एक छोटा मंगल सूत्र सहित चांदी की पायल ले गये । इस घटित हुई घटना को लेकर पास में लगें सी सी डी कैमरे के पोटेज खंगालते हुये जाँच पड़ताल शुरू कर दी है ।वहीं इस घटना से राजपूत परिवार सदमें में है ।



