जनजातीय गौरव दिवस मनाने के संबंध में कार्यकर्ताओं की हुई अवश्य बैठक

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत की उपस्थिति व मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के नेतृत्व में शहपुरा मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बताया गया कि बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष के गृह निवास में किया गया, जहां बैठक में आगामी दिनों में जनजातीय गौरव दिवस मनाने के संबंध में चर्चा की गई। गौरतलब है कि बैठक में कार्यक्रम को मनाने रूपरेखा तैयार किया गया, कार्यक्रम के दौरान एस टी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश धुमकेती का स्वागत मंडल शहपुरा के कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रीफल देकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुय महेश धुमकेति ने बताया कि 15 नवंबर को विरशा मुंडा का जयंती धूमधाम से मनाने के लिये बैठक का आयोजन किया गया है, कार्यक्रम को मनाने के लिये देश के प्रधानमंत्री भी भोपाल आ रहे है। अगली कड़ी में जिला महामंत्री ज्ञानंदीप त्रिपाठी ने संबोधित करते हुय शाशन की योजनाओं के बारे में और जनजातीय गौरव विरशा मुंडा के बारे में बताया। कार्यक्रम समापन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने बताया कि जबलपुर में आय ग्रह मंत्री अमित शाह के द्वारा जो घोषणा की गई थी, उनके मूर्तरूप देने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे है। योजनाओ को प्रचार प्रसार 11 और 12 नबम्बर को भाजापा के कार्यकर्ताओ के द्वारा जनपद के 69 ग्राम पंचायतो में घर घर जाकर करेगें। सभी योजनाओं से जनजातीय बंधुओ को सीधा लाभ मिले इसके लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, अविनाश छावड़ा, विष्णु अवधिया , उपाध्यक्ष नगर परिषद अनूप गुप्ता, महामंत्री सोने लाल परस्ते महामंत्री सुरेन्द्र साहू , रामलाल रजक, रामजी गुप्ता, मधु बनवासी, सुमन साहू, मोहन बनवासी, राजेन्द्र तिवारी मंडल उपाध्यक्ष, हीरालाल साहू, पुष्पेंद्र तेकाम, सलभ साहू, रिंकू राहुल रैकवार, बद्री विशाल, संतोषी विश्वकर्मा, सम्हर सिंह, योगेंद्र सिंह, नागेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजद रहे।



