पड़ रही कड़ाके की ठंड, नहीं कराई अलाव की व्यवस्था

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में बरसात का मौसम खत्म होते ही कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है, जिससे अब कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरते हुए नजर आ रहे हैं। बताया गया कि जिला मुख्यालय में जिम्मेदारों के द्वारा अलाव की व्यवस्था अभी तक नहीं कराई गई, जिससे लोग ठंड से परेशान नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से बनी ठंडी की परेशानी के बावजूद जिम्मेदार आमला मुख्यालय के चिन्हित सार्वजनिक स्थानों में अलाव की व्यवस्था करवाने के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहा। स्थानीय लोगों ने जिला मुख्यालय के मंडला बस स्टैंड, पुरानी डिंडोरी, कलेक्ट्रेट चौराहा, गांधी चौक व जबलपुर बस स्टैंड में अलाव की व्यवस्था करवाएं जाने की मांग की गई है। ताकि रात्रि काल में आवागमन करने वाले यात्रियों स्थानीय व्यापारी सहित मुख्यालय पहुंचे लोगों को ठंड से परेशान न होना पड़े।



