श्रीनृसिंह के आराधक का विरोधी भी करते गुणगान

संत महात्माओ ने किया सहस्त्रनामार्चन महाआरती
जबलपुर दर्पण। श्रीनृसिंह भगवान जिसके आराध्य होते है उस साधक के विरोधी भी उसके गुणगान करने लगते है। नरसिंह आराधना से भौतिक- दैविक- जैविक समस्त व्याधियो का सर्वनाश हो जाता है। वैशाख मास शुक्ल पक्ष की एकादशी से पूर्णिमा तक नरसिंह लक्ष्मी आराधना और श्रीनृसिंह महामंत्र का पाठ मात्र से सर्व कल्याण होता है। उक्त उदगार श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य घनश्यामाचार्य महाराज नरसिंहपीठाधीश्वर डा स्वामीनरसिंह दास महाराज, ने नरसिंह मंदिर शास्त्रीब्रिज जबलपुर मे श्रीनृसिंह भगवान प्राकट्योत्सव के महाभिषेक पूजन अर्चन और मंत्र राज जाप, सहस्त्रनाम अर्चन महाआरती मे कहे।
महाभिषेक, सहस्त्रनामार्चन पूजन मे स्वामी हनुमान दास, स्वामी बालकदास, आचार्य वासुदेव शास्त्री, आचार्य अनूप देव -महाराज, डा कृष्ण कांत चतुर्वदी, सहित संत महात्माओ के साथ डा हितेश अग्रवाल, डा रमेश बसेडिया, अशोक मनोध्याय, गुलशन माखीजा, शरद काबरा, मुन्ना पांडे, पंकज पांडे, अमर मिश्रा, रमा शंकर कटारे, शरद दुबे, लोकराम कोरी, राजेन्द्र प्यासी,
लालमणि मिश्रा, राममूर्ति मिश्रा,
विष्णु पटेल, प्रवेश खेडा, जगदीश साहू, नीरज मिश्रा, मनोज नारंग, जीवन कपिल, विध्येश भापकर, जवाहर महाजन, मनीष पोपली, अनिल चंडोक, राजेन्द्र यादव,
संजय नाहतकर, अजीत सिंह सीटू, कामता प्रसाद, आचार्य रामफल शास्त्री, संजय शास्त्री, प्रियांशु मिश्रा,
सहित वैदिक आचार्य और बडी संख्या मे श्रृध्दालुओ की उपस्थिति रही।



