जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

पौधारोपण के साथ-साथ लिया संरक्षण का संकल्प।

पौधारोपण के साथ-साथ लिया संरक्षण का संकल्प।
एसबीआई बैंक के समीप सार्वजनिक पार्क में आयोजन।
जबलपुर। हमारा अस्तित्व प्रकृति के साथ ही बंधा हुआ है। यदि हम प्रकृति का संरक्षण करेंगे, प्रकृति का संवर्धन करेंगे। तब ही हमारी आने वाली पीढ़ियां, सुरक्षित हो पाएंगी। मानव जाति को यदि अपना भविष्य सुरक्षित रखना है। तो केवल पौधारोपण से काम नहीं चलेगा। उसके साथ साथ उन पौधों के संरक्षण का भी दायित्व उठाना पड़ेगा, और उसका निर्वहन भी करना पड़ेगा। कुछ ऐसे ही संकल्प के साथ विजय नगर स्थित एसबीआई बैंक के पीछे मौजूद, सार्वजनिक पार्क में, पौधारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पार्क में कुल 35 पौधों का रोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में मनीष खरे, समाजसेवी सीमा पचौरी, जागृति शुक्ला, श्रीकांत पचौरी,अमर धर्म पुरिया, सरला साहू,मधू वर्मा,दीप कोष्टा,गीता पांडे आदिती, प्रणव, मुकेश शुक्ला के साथ अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page