विद्युत समस्याओं को लेकर सब स्टेशन पर किसानों ने दिया धरना

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता तेजगढ़ दमोह। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक अतंर्गत विधुत वितरण केंद्र हर्रई की विद्युत सब स्टेशन हिनोती पुतरीघाट मैं आज 12:00 बजे से 2:00 बजे तक विद्युत समस्याओं को लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया धरना प्रदर्शन में किसानों के द्वारा आरोप लगाये गये कि हिनोती पुतरीघाट उप पावर हाउस स्टेशन की मशीनें अनंत्र जगह शिफ्ट की जा रही थी जिससे किसानों के लिए रवि सीजन में सिंचाई के वक्त लो वोल्टेज की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया,पहले भी विद्युत सब स्टेशन की मशीनें अनंत जगह शिफ्ट की गई थी जिसके चलते किसानों को वोल्टेज कम मिलने की वजह से सिंचाई कार्य में अनेकों दिक्कतों का सामना करना पड़ा था वही किसानों का कहना था सिंचाई को मिलने वाली 10 घंटे बिजली बिजली आपूर्ति की जगह महज 5 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है यही हाल घरेलू कनेक्शनों का है 24 घंटे मैं मुश्किल से 12 घंटे बिजली मिल पा रही है गांव के ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं सुधार कार्य नहीं हो रहा है बिजली के बिल की जर्जर स्थिति के चलते आए दिन फाल्ट की समस्या के चलते ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल पा रही है कभी मेंटेनेंस के नाम घंटों बिजली कटौती की जा रही है जिसके विरोध में आज किसानों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया धरना स्थल पर पहुंचे ए ई डावर जेई नहीं किसानों की समस्या समाधान का आश्वासन देते हुए 2 घंटे बाद धरना प्रदर्शन खत्म करवाया धरना प्रदर्शन में राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, खेत सिंह, रामाधार पांडे, गोपाल पाठक किशन सिंह, शिवराज सिंह ,मदन सिंह, पन्नू आदिवासी ,द्वारका अठया ,धर्मेश अठया, नेकनारायण सिंह , लाल सिंह, भुजबल सिंह भारी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही



