अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक संपन्न हुई विश्वनाथ सिंह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनूपपुर, कोतमा विधायक, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी करतार सिंह, मुन्ना सिंह की मुख्य उपस्थिति में जमुना बंकिंग बिहार में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विश्वनाथ सिंह अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि हम सबको कांग्रेस की सदस्यता में आगे बढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए सदस्यता रसीद उपलब्ध है। सक्रिय सदस्य के लिए 25 रसीदें के सदस्यता अभियान को पूरा करना है। विश्वनाथ सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से सदस्यता रसीद लेने सेक्टर और ब्लॉक के सदस्यता अभियान के प्रमुख होंगे इन के माध्यम से ही सदस्यता अभियान पूरे अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में कराई जाएगी जिसके लिए अनूपपुर में बैठक ली गई तथा! जमुना कोतमा क्षेत्र में भी बैठक आयोजित की गई मुख्य लक्ष्य रहा की सदस्यता अभियान पूरे मध्यप्रदेश में की जा रही है। इस सदस्यता अभियान को पूरा करते हुए ज्यादा से ज्यादा सदस्यता अभियान को पूरा करना है! विश्वनाथ ने कहा कि कांग्रेस उन्हें ही आगामी होने वाले चुनाव में टिकट देगी जिनकी सक्रिय सदस्यता पार्टी में रहेगी और ज्यादा से ज्यादा सदस्यता अभियान को पूरा करेंगे वह लोग ही पूर्णता टिकट के दावेदार होंगे साथ ही विश्वनाथ सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हम सब को एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करना होगा! जमुना की इस बैठक में यह रहे उपस्थित रुपेश मिश्रा गुड्डू कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जमुना बदरा,धर्मेंद्र सोनी, संजय सोनी जितेंद्र सोनीं, संतोष गुप्ता,मुन्ना सिंह, महेंद्र त्रिपाठी, राम लखन सिंह, अशरफ अली, अब्दुल हनीफ, गंगा तिवारी ,चक्रधर शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा अरविंद अहमद ,शेख अशरफ ,मुना जमुना कोतमा बदरा भालूमादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं सेक्टर मंडलम एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक जमुना के बंकिंग बिहार में आयोजित हुई जिसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page