खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

राशन आपके द्वार योजना में घरों तक खाद्यान्न भेजने, प्रधानमंत्री मोदी ने दी वाहन की चाबी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य इलाके में राशन आपके द्वार योजना के क्रियान्वयन करने वाहनों की व्यवस्था मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा की गई है। जानकारी अनुसार कल भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिंडोरी के बजाग जनपद अंतर्गत मिढली गांव निवासी अनिल आर्मो को वाहन की चाबी सौंपी है। गौरतलब है कि इसी तरह प्रदेश के अन्य जिले के युवाओं को भी खाद्यान्न वितरण कराने के लिए वाहनों की चाबी दी गई है। बताया गया कि कार्यक्रम में अगुवानी करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे भी मौजूद रहे, जहां हजारों कार्यकर्ताओं के बीच राशन आपके द्वार योजना कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वाहनों की चाबी युवाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा सौंपे गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page