भू-माफिया राकेश गुप्ता धड़ल्ले से सरकारी भूमि में बनवा रहा पक्की मकान

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर के बेशकीमती जमीनों पर कथित भू माफियाओं की नजर है, जहां अतिक्रमण करके पक्की निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। एक तरफ जिले भर में लगातार बेतहाशा अधिकांश शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण हो जाने से दिनोंदिन शासकीय भूमि कम होती जा रही है। वहीं दूसरी ओर शासन प्रशासन व विभागीय अमला अवैध अतिक्रमण को हटाने में नाकाम है। ताजा मामला जिले के शहपुरा नगर पंचायत में सामने आया है, जहां भू माफिया राकेश गुप्ता व दिनेश गुप्ता के द्वारा नेशनल हाईवे सड़क मार्ग के किनारे धड़ल्ले से पक्की मकान का निर्माण कार्य करवा रहा है। आरोपों के मुताबिक शासकीय भूमि पर हो रहे पक्की निर्माण कार्य की जानकारी शाहपुरा विभागीय अमला को भी है, बावजूद विभागीय अमला अवैध निर्माण कार्य को रुकवाने में नाकाम है।
मिर्जापुर सड़क मार्ग के नाम से होती थी पहचान :- बताया गया कि जिले के शहपुरा नगर पंचायत मैं नेशनल सड़क मार्ग किनारे की कॉलोनी मिर्जापुर सड़क मार्ग के नाम से पहचान हुआ करती थी, जो अब केवल आवासीय कॉलोनी बनकर रह गई है। जानकारी अनुसार भू-माफिया द्वारा पहले तो सरकारी जमीन में बाउंड्री वाल बनाया गया और अब धीरे-धीरे पक्की भवनों का निर्माण करवा रहा है। अब मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बेशकीमती बहू उपयोगी शासकीय जमीन पर भू-माफिया द्वारा किए जा रहे कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा कोई पहल क्यों नहीं कर रही। जबकि वर्तमान में अब और भी हिस्से को अतिक्रमण करके पक्की भवन का निर्माण करवा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मामले को लेकर कई दफा शिकायत भी की जा चुकी है, बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की है।



