जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के पर्यवेक्षक नियुक्त

जबलपुर दर्पण। जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के आगामी 17 नवंबर को होने वाले चुनाव हेतु म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद ने शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता पूर्वक निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु 3 पर्यवेक्षक नियुक्त किए है।
जिला अधिवक्ता संघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश उपाध्याय के अनुरोध पर म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार चौधरी ने म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद की कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष अहादुल्ला उसमानी, को- चेयरमैन शैलेंद्र वर्मा तथा सचिव प्रशांत दुबे को मतदान व मतगणना की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता पूर्वक निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराए जाने हेतु, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के चुनाव का मतदान 17 नवंबर को तथा मतगणना 18 नवंबर को है।



