खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
उद्योग विभाग एवं टिंबर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में महानद्दा टिंबर हॉल में कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। आज बुधवार को चलाये जा रहे कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत उद्योग विभाग एवं टिंबर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में महानद्दा स्थित टिंबर हॉल में कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में टिंबर उद्यमियों, व्यवसाइयों और उनके कर्मचारियों तथा परिवार के सदस्यों को द्वितीय डोज का वैक्सीन स्वास्थ विभाग की मोबाइल टीम द्वारा लगाई जा रही है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनीत रजक एवं टिंबर एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष उमेश परमार ने सभी टिंबर उद्यमियों से अपने परिवारजनों एवं कर्मचारियों को शतप्रतिशत वैक्सिनेशन कराने की अपील की है।



