डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिले भर में बनाए गए हैं 37 धान खरीदी केन्द्र

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज़। जिले में कृषकों के लिए 37 धान खरीदी केन्द्र स्थापित किये गए हैं। जिसमें डिंडौरी, मुड़की, सरवाही, मडियारास, शाहपुर, समनापुर, चांदरानी, मानिकपुर, पिपरिया, कुकर्रामठ, छांटा, कोकोमट्टा, प्रेमपुर, अमरपुर, चांदपुर, निघोरी, भानपुर, सक्का, करंजिया, गोरखपुर, परसेल, मोहतरा, गाड़ासरई, सुनपुरी, लालपुर, आमाडोंगरी, पिण्डरूखी, खरगहना, मेंहदवानी, कठौतिया, राई, शहपुरा-1, शहपुरा-2, बरगांव, मानिकपुर, बिछिया, बजाग व बम्हनी में धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। जहां धान खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत कृषक अपना उपार्जन समर्थन मूल्य में विक्रय कर सकेंगे। कलेक्टर रत्नाकर झा ने सभी धान खरीदी केन्द्रों में कृषकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, कलेक्टर झा गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर उक्त निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डिंडौरी, जिला आपूर्ति अधिकारी डिंडौरी, एलडीएम डिंडौरी, सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

किसानों को 48 घंटे के अंदर करना होगा भुगतान : कलेक्टर श्री झा ने धान खरीदी केन्द्रों में किसानो के लिए छाया, पेयजल, पंखा, छन्ना, बारदाना और प्रकाश का प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए, उनका उपार्जन तत्काल तौल कराया जाए। किसानों को 48 घंटे के अंदर खरीदी गई फसल का भुगतान करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर झा ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में उपार्जन का भण्डारण ज्यादा दिनों तक रखें, ताकि सभी धान खरीदी केन्द्रों से उपार्जन का लगातार परिवहन किया जाए। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि धान उपार्जन का परिवहन करने के लिए रोजाना 35 से 40 वाहनों की आवश्यकता होगी, जिसका प्रबंध कर लिया गया है। धान खरीदी केन्द्रों से उपार्जन का परिवहन सुचारू रूप से होंगे। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में समिति प्रबंधकों को अपने दायित्वों का कड़ाई से पालन करना होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही या किसानों को परेशानी होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला आपूर्ति अधिकारी को समिति प्रबंधकों की बैठक लेने व प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं, जिससे धान उपार्जन का कार्य सफलतापूर्वक किया जा सके। धान खरीदी केन्द्रो में सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए गए, धान खरीदी केन्द्रों में मास्क व सेनेटाईजर का भी प्रबंध करने को कहा गया है।

कृषकों को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी जानकारी :-  कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने किसानों के बैंक खातों में आधार लिंकेज एवं मोबाईल नंबर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं, जिससे कृषकों को एसएमएस के माध्यम से जानकारी मिल सके। उन्होंने सभी कृषकों के बैंक खातों में मोबाईल नंबर अपडेट करने को कहा है। कलेक्टर झा ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र गाडासरई में किसानों के लिए सम्पूर्ण व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जाए। उपार्जन केन्द्र में जल निकासी का उचित प्रबंधक करें। सभी धान खरीदी केन्द्रों में बारिष से बचाव का प्रबंध किया जाए। कलेक्टर ने बैठक में सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश व निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page