जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

महात्मा गांधी वार्ड में गली-गली में हुआ सैनिटाइजेशन।

महात्मा गांधी वार्ड में गली-गली में हुआ सैनिटाइजेशन

कोरोनावायरस की चैन को तोड़ने में कारगर पह

जबलपुर। बार बार हाथ धोने और मास्क के बाद अगर, कोरोनावायरस की चेन को तोड़ने के लिए, किसी तीसरे शब्द को सर्वाधिक सुना जा रहा है। तो वह है इस सेनेटाइजेशन। संक्रमण की रफ्तार तेज है, इस दौरान ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि कोरोनावायरस, हवा में भी लोगों को संक्रमित कर रहा है। ऐसी स्थिति में अगर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाए। तो यह एक कारगर पहल साबित होगी। इसी कड़ी में महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 25 में, सेनेटाइजेशन कराया गया।
साईं आनंद जन कल्याण समिति के द्वारा,वार्ड की गलियों में घर-घर घूम कर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। समिति की अध्यक्षा समाज सेवी श्रीमती जागृति शुक्ला ने बताया, कि नियमित रूप से क्षेत्र में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। ताकि संक्रमण को रोका जा सके। गौर करने लायक बात ये है कि, समय समय पर समिति के द्वारा, लोगों के बीच भोजन और मास्क का भी वितरण किया गया।
इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने भी इस कार्य की प्रशंसा की और इसकी आवश्यकता भी समझी। सैनिटाइजेशन के छिड़काव में मुकेश शुक्ला, मयूर संपूर्ण तिवारी के साथ समिति के अन्य सदस्यों का भी सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page