जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आज 95 लोगों का चालान कर 12 हजार 5 सौ रूपये से अधिक का लगाया जुर्माना

जबलपुर दर्पण। आज निगमायुक्त संदीप जी.आर. के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों और मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों के द्वारा शहर भर में, गंदगी करने वाले, अमानक पाॅलिथिन, बिना मास्क लगाए घूमने वाले नागरिकों और व्यापार करने वाले व्यापारियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई की गयी। कार्रवाई के संबंध में निगमायुक्त संदीप जी.आर. ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने नगर निगम द्वारा अब लगातार गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की जा रही है। इसके साथ साथ कोविड-19 के संक्रमण से बचने संबंधी जारी नियमों के विपरीत कार्य करने वाले लोगों और दुकानदारों के विरूद्ध भी नगर निगम कार्रवाई तेज कर दी है। निगमायुक्त संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंदगी फैलाने, अमानक प्रकार की पॉलिथीन का विक्रय करने वालों के साथ-साथ बिना मास्क लगाए घूमने के विरूद्ध आज भी कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि 95 दुकानदारों और नागरिकों के चालान काटे गए। इस दौरान सभी संभागों के अंतर्गत 12 हजार 5 सौ 60 रुपये से अधिक जुर्माने के रूप में वसूली कर निगम खजाने में जमा करवाई गई। शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 18 नवम्बर 2021 को संभाग क्रमांक 1 से लेकर संभाग क्रमांक 16 के अंतर्गत गंदगी फैलाने तथा अमानक प्रकार की पॉलिथीन बेचने के साथ-साथ बिना मास्क लगाए घूमने के विरूद्ध स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शहर भर में चालानी कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page