अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर खमरिया पुलिस की दबिश:आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।

खमरिया थाना प्रभारी सुश्री निरूपा पाण्डे से मिली जानकारी अनुसार गधेरी के जंगल में अवैध कच्ची शराब उतारे जाने की मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गयी, जहा पर हिरण नदी के किनारे खरहर घाट में 4 भट्टियॉ लगी दिखी,पुलिस को देखकर शराब बनाने वाले जंगल में भागने में सफल हो गये,घाटो के आसपास एवं जंगल में सर्चिंग की गयी,झाड़ियों में 38 ड्रमों में लगभग 7500 लीटर लाहन भरा छुपा कर रखा हुआ मिला, 4 भट्टियों तथा ड्रमों में भरा 7500 लीटर लाहन जिससे लगभग 2000 लीटर शराब बनायी जाती,मौके पर पुलिस टीम के द्वारा नष्ट किया गया है। पुलिस के द्वारा जाँच की जा रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page