आबकारी विभाग की कार्यवाही, हौंडा सिटी कार से जप्त हुई अबैध शराब

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।
नागपुर एवं मंडला रोड के संगम पर आज सुबह 8 बजे वाहन चैकिंग की कार्यवाही चल रही थी उसी दौरान एक ओल्ड मॉडल हौंडा सिटी कार तेज रफ़्तार में आती दिखी जिसे पुलिस टीम के द्वारा रोका गया कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब रखी मिली जो होंडा सिटी गाड़ी से जबलपुर लाई जा रही थी। आरोपी का नाम पता पूछने पर अपना नाम विशाल यादव निवासी ग्वारीघाट जबलपुर बताया गया एवं शराब के संबंध में बताया की किसी व्यक्ति के द्वारा सिवनी बाईपास पर कार एक वक्ति देकर गया और बोला कार को जबलपुर लेकर जाओ तो में जबलपुर आ रहा था कार को लेकर। पुलिस के द्वारा सभी बिंदुओं पर जाँच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में जबलपुर आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी जी एल मरावी के साथ मुख्य भूमिका रमेश कुशराम,श्वेता तिवारी ,अनुराग शर्मा, रूपेंद्र ठाकुर की रही



