डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
गुरु नानक जयंती पर नगर मुख्यालय में निकाली गई भव्यता के साथ रैली

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय में पिछले दिनों शुक्रवार को गुरु नानक जयंती प्रकाश पर्व के दौरान सजातीय लोगों ने नगर मुख्यालय के विभिन्न मार्गों पर भव्यता के साथ रैली निकाली। बताया गया कि गाजे-बाजे के साथ रैली के दौरान सजातीय लोग डीजे की धुन पर युवा थिरकते हुए नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि सजातीय लोगों ने कार्यक्रम को भव्यता के साथ नगर मुख्यालय में रैली निकालने के दौरान लोगों द्वारा जमकर आतिशबाजी भी की जा रही थी। गुरू नानक जयंती प्रकाश पर्व के दौरान शुक्रवार शाम से शुरू हुई सजातीय लोगों की रैली नगर मुख्यालय कि सड़कों में देर शाम तक चलती रही, जिससे अधिकांश सड़क के हिस्सों में यातायात प्रभावित रही।



