अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

लोडेड देशी पिस्टल खोंसे आरोपी माढेाताल पुलिस के हत्थे चढ़ा

नगर संवाददाता जबलपुर दर्पण। माढेाताल थाना प्रभारी से मिली जनकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि शंकरजी मंदिर के पास एक लडका देशी कट्टा कमर मे खोंसे खडा है। मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम आशुतोष रावत उम्र 19 वर्ष निवासी प्रोफेसर कालोनी माढोताल बताया जिसकी तलाशी लेने पर कमर मे एक देशी पिस्टल जिसके चैम्बर मे 1 कारतूस लोड था खोंसे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त देशी पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध मे पूछताछ जारी है। आरोपी को देशी पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकडने मे सहायक उप निरीक्षक बसोरी लाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक खेमराज, आरक्षक शशि प्रकाश की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page