पथरिया हिरन नदी पुल पर बेलखेड़ा पुलिस की दबिस से अवैध रेत उत्खन्नकर्ता मे हड़कंप

नगर संवाददाता जबलपुर दर्पंण। बेलखेड़ा थाना प्रभारी विजय अम्भोरे से मिलीं जनकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक टेक्टर ट्राली में ग्राम पथरिया के हिरन नदी पुल के पास से अवैध रेत का उत्खन्न कर चोरी से रेत भरकर ले जा रहा हैं सूचना पर दबिश दी गर्इ हिरन नदी से रेत भरकर ग्राम माला तरफ जा रहे एक ट्रेक्टर ट्राली का चालक पुलिस वाहन को देखकर ट्रेक्टर ट्राली को रास्ते मे खड़ा कर चाबी लेकर भाग गया। ट्राली मे रेत भरी पाई गई, मोके से बिना नम्बर का स्वराज कम्पनी का ट्रेक्टर एवं रेत से भरी ट्राली जप्त की गई टेक्टर चालक द्वारा रेत का अवैध उत्खन्न एवं परिवहन करना पाये जाने से टेक्टर चालक एवं मालिक के विरूद्ध धारा 379, 414 भादवि एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही करतेे हुये टेक्टर चालक की तलाश जारी है।



