शाहपुर भाजपा मंडल में संम्पन्न हुआ स्वास्थ स्वंय सेवकों का प्रशिक्षण वर्ग

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान में जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के मार्गदर्शन में तथा मंडल अध्यक्ष एड सुशील राय के नेतृत्व में मंडल शाहपुर में एक दिवसीय स्वस्थ्य स्वंय सेवकों का प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर तिलक वंदन एवं पुष्प-हार पहना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय एवं इस्पात मंत्री माननीय फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत नगर, परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम, महामंत्री अवध राज बिलैया, मनीष नायक, ज्ञानदीप त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्वस्थ स्वंय सेवकों को संबोधित करते हुए केंद्रीय इस्पात एवं पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि कोरोना संक्रमण की भयावहता स्थिति के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने कोविड 19 से निपटने अभूतपूर्व पहल की है। गरीब परिवारों को ध्यान में रखते हुए अन्न उत्सव योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को मुफ्त कच्चे अनाज का वितरण किया जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए जिले में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य किया जा रहा है, इसके अलावा शहपुरा एवं डिण्डोरी में अलग से बेडों की व्यवस्था की गई है।
– कार्यक्रम में शामिल हुए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता।
संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने कहा कि कोरोना महामारी के दरमियान स्वस्थ स्वयंसेवक ने लॉकडाउन में ज़रूरतमन्दों लोगों की हर संभव मदद की तथा प्रत्येक मंडलों में जो 4 सदस्यी दल का निर्माण किया गया है,चारों सदस्यों को उनके कर्तव्यो के प्रति प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना में मंडल अध्यक्ष सुशील राय कोरोना से बचाव एवं उपचार के साथ साथ दो गज की दूरी व फेस मास्क का उपयोग करने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर के द्वारा बताया गया कि किस प्रकार हमें आने वाले तीसरी लहर से लड़ने के लिए मंडल से लेकर के बूथ स्तर तक तैयार रहना है। जरूरत पड़ने पर अपने आसपास के लोगों की हर संभव मदद करना है। जिला मंत्री अनुराग गुप्ता के द्वारा बताया गया कि कोरोना की दूसरी लहर के समय हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिस प्रकार से लोगों की मदद की गई जो काबले तारीफ है। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज तेकाम, जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, अवधराज बिलैया ,शंकर लाल नामदेव ,गायत्री तेकाम , ललिता मारवी ,ऊषा मरावी ,राजेन्द्र तंतवाय, राकेश परस्ते, कमलेश साहू, राजेश ठाकुर, जिया लाल झारिया, नीरज रजक, तुलाराम प्रजापति, मिथलेश कनोजिया, रामानुज राव, राकेश दुबे,भगत सांडिया, राजेश कुशराम, पवन श्रीवास्तव, भारत झारिया, रमेश अग्रवाल, राजकुमार चंदेल, श्याम ठाकुर, भरत पट्टा, खुमान ठाकुर, पहलवान सिह, अमरवति बाई, पार्वती बाई, शंकर सिंह मारवी, भददू सिंह धुर्वे सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य स्वयं सेवक मौजूद रहे।



