डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पुलिस गांव गांव जाकर महिलाओं को कर रही जागरूक

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। मध्यप्रदेश शासन भोपाल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू किया गया कार्यक्रम सम्मान का आयोजन किया गया है।इसी क्रम में माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय डिंडोरी के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनु.अधि.पुलिस महोदय डिंडोरी के मार्गदर्शन में कल 16 जनवरी को थाना गाड़ासरई ,थाना प्रभारी निरीक्षक नर्मदा मरकाम एवं अन्य पुलिस स्टाफ सहित उपनिरीक्षक स्वाती शर्मा, प्रधान आर पप्पू श्याम ,आरक्षक सतीश मिश्रा , आरक्षक अनिल उईके के द्वारा सम्मान अभियान के तहत थाना कस्बा गाड़ासरई व थाना क्षेत्र सगरटोला, सुकुलपुरा, गुरूमगवां सहित अन्य गांवों मे भ्रमण किया गया।जिससे लोगों को महिलाओ एवं बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूक किया ताकि लोगों के बीच सक्रिय भागीदारी की भावना का संचार हो सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page