खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाटन-कटंगी क्षेत्र में धान का अवैध परिवहन करते दो वाहन जप्त

पाटन नगर संवाददाता जबलपुर दर्पण। जबलपुर जिले के पाटन-कटंगी क्षेत्र में दूसरे जिलो से लाई जा रही धान के विक्रय को रोकने के लिए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के सक्त निर्देश के परिपालन में पाटन तहसीलदार प्रमोद चतुर्वेदी एव नायब तहसीलदार आकाशदीप नामदेव व मण्डी सचिव सुनील पांडेय के साथ धान के गोदामों एव राइस मिलों के स्टॉक का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही कटंगी में बाहर से आ रही धान कि गाड़ियों की निरंतर जांच की जा रही है। आज जांच के दौरान पतलोनी तेंदूखेड़ा की ओर से आई संदिग्ध गाड़ी को लुहारी सोसायटी के प्रांगण से जप्त किया गया। एक अन्य वाहन मंडला जिले से आकर कटंगी में संदिग्ध रूप से खड़ा पाए जाने पर कटंगी थाना प्रभारी की सुपर्दगी में सौंपा गया। दोनो प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page