अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हार्वेस्टर की चपेट में आने से 52 वर्षीय महिला की मौत 

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर के सिहोरा तहसील क्षेत्र की खेत में धान की कटाई के दौरान हार्वेस्टर की चपेट में आने से 52 वर्षीय गढ़िया मोहल्ला निवासी एक महिला की मौत हो गया । सिहोरा थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार पाया गया कि गनका बाई बर्मन वार्ड क्रमांक 7 रहवासी सोमवार को मझौली बाइपास स्थित मुकेश यादव के खेत में धान की बाली बीनने के दौरान खेत मे हार्वेस्टर से चल रही कटाई की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी । सिर सहित शरीर में गम्भीर चोट लगने के कारण उसे जब तक पीड़ित परिवार अस्पताल ले कर गया उसने बीच में ही दम तोड़ दिया था। घटना के तुरंत ही बाद हार्वेस्टर चालक हुआ फरार – मुकेश यादव के खेत में धान की कटाई करने गये हार्वेस्टर चालक घटना के तुरंत बाद वह से फरार हो गया था । पीड़ित व्यक्ति के परिवार ने पुलिस को दी थी घटना की सूचना – खेत में काम करने गई गढ़िया मोहल्ला निवासी गनका बाई बर्मन उम्र 52 वर्षीय के परिवार वालों को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली उन्होंने घटना स्थल पर पहुंच कर महिला को अस्पताल पहुचाते हुये पुलिस को घटना की जानकारी दी।घटित हुई घटना को लेकर – महिला के खेत में काम करने के दौरान हुई घटना को लेकर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुये जाँच पड़ताल शुरू कर दी गई। वहीँ वार्ड में घटित हुई घटना से सभी भयभीत हैं ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page