छेडछाड प्रकरण के ईनामी आरोपी चरगवॉ पुलिस की गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। चरगवॉ थाना प्रभारी विनोद पाठक से मिली जानकारी अनुसार चरगवॉ थाना के अपराध क्र 221/21 धारा 354 क,506, 34 भादवि एवं 7, 8 पाक्सो एक्ट के प्रकरण में घटना दिनॉक 2 आरोपी राजकुमार मेहरा एवं महेन्द्र मेहरा फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी, पकडे न जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित करते हुये शीघ्र गिरफ्तारी हेुत आदेशित किये जाने पर दोनों फरार आरोपी राजकुमार मेहरा एवं महेन्द्र मेहरा को सरगर्मी से तलाश की जा रही थी मुखबिर से सूचना मिली की दोनों आरोपी अपने घर आय हुए है। सूचना पर बताएं स्थान पर दबिस दी गई आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोसिस करने लगे पुलिस के द्वारा तत्काल घेरा बंदी कर दोनों आरोपियो को घर से पकड़ कर प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया ।



