डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अध्यक्ष ने फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के डिंडोरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम धरमपुरा ग्राम पंचायत मुढि़या कला में ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि गिरवर सिंह मलगाम, आदिवासी विभाग अध्यक्ष ननकू सिंह परस्ते, अजय चंदेल, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा भारत माता के तेलीय चित्र पर फूल माला के साथ तिलक वंदन किया गया। खेल मैदान में फीता काटकर उद्घाटन मैच खेल रहे ग्राम धनवासी एवं ग्राम गनवाही के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। क्रिकेट खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि भाई चारे के साथ एक दूसरे से व्यवहार करें, आज टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुभारंभ के अवसर पर मैं आप सभी क्रिकेट खिलाड़ियोंको हृदय से शुभकामनाएं बधाई देता हूं। उद्घाटन मैच के दौरान ननकू सिंह परस्ते, अध्यक्ष मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग जिला डिंडोरी गिरवर सिंह मलगाम, विधायक प्रतिनिधि कपूर बनवासी, उप सरपंच ग्राम पंचायत पलकी, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक नवल सिंह परस्ते, दयाराम यादव, भगत सिंह मरावी, ओंकार वैयाम, सूरज कुंजाम, कैलाश मसराम, राजू यादव सहित आयोजक टीम के समस्त खिलाड़ी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page