डिंडौरी में 30 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी डिंडौरी रमेश सिंह मरावी ने बताया कि 30 नवंबर दिन मंगलवार को प्रातः 11ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में जॉब्स लाईन कन्सलटेन्सी इंदौर, एबी, लेंसिंग एण्ड फाईनेंस लिमिटेड, आईजीटी सलूषन प्रायवेट, लिमिटेड भोपाल, आयसर पीथमपुर इंदौर, आदि कंपनियां सहित अन्य संस्थाएं शामिल होंगी। कंपनी द्वारा कलेक्षन ऑफीसर फाईनेंस, टेक्नीषियन/फील्ड सेल्स, एक्जीट्यूब, मषीन ऑपरेटर, टेली कॉलर, कम्प्यूटर ऑपरेटर आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसका वेतनमान 8500 से 16000 तक निर्धारित है। ऐसे आवेदक जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक 30 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता 8वीं से स्नातक, तकनीकी योग्यता में आईटीआई होल्डर, पॉलीटेक्निक डिप्लोमाधारी रोजगार मेला में शामिल होकर निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक को बायोडाटा, आधार, कार्ड, 02 पासपोर्ट साईज फोटो एवं अन्य दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेला में मास्क पहनना और सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।



