प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे अध्यक्ष ने युवाओं को दिलाई सदस्यता

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो।जिले के शाहपुर मंडलम के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़िया कला में चल रहे किक्रेट प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे अध्यक्ष ने युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। बताया गया कि सेक्टर में कांग्रेस की रीति नीति एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सहित पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक भूपेंद्र सिंह मरावी की कार्य प्रणाली से खुश होकर ग्राम धरमपुरा ग्राम पंचायत व मुढियाकला के लोगों ने सदस्यता ली है। मुख्य रूप से ओमकार वैयाम, सूरज कुंजान, कैलाश मसराम, चरण सिंह वालरे, पन्नेलाल विश्वकर्मा, दयाराम यादव सहित अन्य लोगों को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता अभियान के दौरान कांग्रेस के ननकू सिंह परस्ते, अध्यक्ष मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग जिला डिंडोरी, गिरवर सिंह मलगाम विधायक प्रतिनिधि, कपूर बनवासी सरपंच ग्राम पंचायत पलकी, अजय चंदेल कांग्रेस कार्यकर्ता डिण्डोरी सहित अन्य ग्राम के वरिष्ठ नागरिक गण मौजूद रहे।



