डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

गहनी कार्य के लिए रखी धान की फसल में लगी आग, जलकर हुई राख

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर थाना अंतर्गत ग्राम बानो मैं एक किसान के खलिहान में रखी धान की फसल में अचानक आग लग गई। बताया गया कि किसान गहनी कार्य के लिए धान की फसल को खलिहान में रख हुए थे, जहां आगजनी की घटना से धान की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई है। जानकारी में बताया गया कि कल शुक्रवार शाम लगभग 3:00 बजे गांव से बाहर खलिहान में रखे धान की फसल में अचानक आग लग गई, जो आसपास रखे हुए धान की फ़सलों तक जा पहुंची और बेकाबू आग ने लाखों की फसल को राख कर दिया। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर नहीं पहुंची, मार्ग में आवागमन ना बन पाना व देरी से वाहन पहुंचने के चलते आग नहीं बुझाई जा सकी, जिससे की किसान को लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी में बताया गया कि घटना में किसान परसोत्तम सिंह पिता सुध्धू जाति धोबा को लाखों रुपए का नुकसान है, पीड़ित किसान ने शासन प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page