आप ने मनाया स्थापना दिवस समारोह

जबलपुर दर्पण। आम आदमी पार्टी जबलपुर इकाई द्वारा छोटी लाइन फाटक पर भारतीय संविधान दिवस एवं पार्टी के 9 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर मुकेश जयसवाल की अध्यक्षता, प्रदेश संगठन सचिव जबलपुर जोन प्रभारी आशीष सिगरहा, लोकसभा अध्यक्ष मनीष शर्मा, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव एवं पार्टी के समस्त सम्मानीय सदस्य व पदाधिकारियों की उपस्थिति में मनाया गया। आम आदमी पार्टी ने छोटी लाइन फाटक पर आम आदमी के रूप में वहां उपस्थित मजदूर से केक कटवा कर 50 किलो हलवा पुलाव आलू बंडा समोसा एवं 100 बोरी पानी के पाउच का वितरण किया गया। इस अवसर पर पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में काफी उत्साह रहा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डांस करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।
आम आदमी पार्टी ने इस अवसर पर महा सदस्यता अभियान चलाया सदस्यता अभियान के दौरान आम जनता ने पार्टी के प्रति विश्वास एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की विचारधारा से प्रभावित होकर 150 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।



