उपयंत्री ऋषभ सिक्का ने फर्जी मूल्यांकन करके निकाल दी लाखों की राशि

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत चटुआ में कुछ वर्ष पहले तालाब सुंदरीकरण के नाम पर लाखों रुपए का घोटाला किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि तलाब सुंदरीकरण करने घाटों का निर्माण, पेड़ पौधों का रोपण, घाटों की सफाई सहित अन्य की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लाखों रुपए आवंटित हुए थे। आरोप लगाया कि जहां जिम्मेदारों द्वारा खानापूर्ति कर दी गई और फर्जी मूल्यांकन के आधार पर बील लगाकर लाखों की राशि आहरण कर ली गई। जानकारी में बताया गया कि लाखों रुपए के घोटाला होने के बाद मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर सहित अन्य में शिकायत भी की गई, बावजूद जिम्मेदारों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने मामले को लेकर शिकायत की बाद भी पंचायत के जिम्मेदारों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। गौरतलब है कि डिंडोरी जनपद क्षेत्र के उपयंत्री ऋषभ सिक्का द्वारा इसी तरह के अन्य पंचायतों में भी बिना निर्माण कार्य कराए फर्जी मूल्यांकन के आधार पर पैसे निकाले गए हैं। आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान घटिया निर्माण कार्य व कमीशन बाजी हमेशा हावी रही है। आरोपों के मुताबिक फल स्वरूप उनके अधीनस्थ क्षेत्र में कराए गए समस्त निर्माण कार्य गुणवत्ता हीन होने के साथ-साथ अब जर्जर भी होने लगे हैं, जो कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है। लोगों ने निर्माण कार्यों की जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है।



