डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शादी की नौंवी सालगिरह पर पुलिस जवान ने किया रक्तदान

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। शादी की नौंवी सालगिरह के अवसर पर पुलिस जवान ने रक्तदान करते हुए अनुकरणीय पहल कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई है। बताया गया कि यातायात थाने में पदस्थ एएसआई प्रवीण सिंह ने शादी की सालगिरह पर रविवार को रक्तदान करने जिला अस्पताल पहुंचते थे। गौरतलब है कि जहां जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा काफी कम हो गई थी, जिसे तत्काल ओ प्लस रक्त की जरूरत थी। सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस जवान को जानकारी लगते ही तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और महिला मरीज के लिए रक्तदान किया। शादी की सालगिरह पर पुलिस जवान ने रक्तदान की अनुकरणीय पहल कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एक महिला मरीज की जान बचाने में सहायक बन गए हैं। शादी की सालगिरह पर पुलिस जवान के द्वारा की गई अनुकरणीय पहल की लोगों ने सराहना की है, इष्ट, मित्रों के द्वारा श्री सिंह को बधाइयां भी प्रेषित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page