अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तिलवारा थाना अंतर्गत सरपंच के भाई की हत्या:अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। तिलवारा थाने से मिली जानकारी अनुसार में दोपहर में परासिया हार में गया प्रसाद कुशराम का शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी तिलवारा राहुल सयैम पुलिस स्टाफ को लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे जहॉ अमर मरावी ने बताया कि वह कॉलेज में पढ़ाई करता है। उसके मामा गावं मे रहते हैं वह सरपंच राम सिंह मामा के घर चरगवां गया था, मामी गुड्डी बाई ने बताया कि जानकारी मिली है मामा गया प्रसाद को किसी ने मार दिया है जो खेत में पड़े हैं सूचना मिलने पर वह मामा के लड़के शिव कुमार के साथ खेत आया, खेत मे मामा की लाश बिना सिर के पडी दिखी। उसके मामा रात में खेत में सोते थे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हमला कर उसके मामा की हत्या कर दी पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी तिलवारा राहुल सैयाम के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलास की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page