बड़े-बड़े बोल्डर भरकर तैयार करवा रहे लाखों की पुलिया

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत बैगा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरई में पंचायत प्रतिनिधियों की मनमानी हावी है। बताया गया कि जिले के समनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सरई माल मैं पंचायत प्रतिनिधियों की मनमानी चरम सीमा में पहुंचने लगी है। गौरतलब है कि आदिवासी बाहुल्य बैगा क्षेत्र होने के चलते निर्माण कार्यों सहित अन्य शासकीय निर्माण में पंचायत के जिम्मेदार सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक के द्वारा जमकर मनमानी बरती जा रही है। ताजा मामला पिछले दिनों सामने आया जहां जिम्मेदार पंचायत कर्मी पुलिया निर्माण कार्य में खानापूर्ति करते हुई बड़े-बड़े पत्थरों को भरकर लाखों के पुलिया निर्माण कार्य में खानापूर्ति की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने जांच कराकर पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।



