सेवा निवृत्त हुये 5 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्ष ने दी भावभीनी विदाई

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उप पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार तिवारी, उप निरीक्षक कन्छेदी लाल चौधरी, प्रधान आरक्षक रामसुशील मिश्रा, एवं प्रधान आरक्षक संकरी मुखर्जी को पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी। श्री बहुगुणा ने कहा कि आप सभी ने 38 से 40 साल तक की सेवा अवधी को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।



