एडस दिवस के अवसर पर मंगलायतन विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा रैली एवं लेक्चर कार्यक्रम का आयोजन संम्पन्न

जबलपुर दर्पण। एड्स दिवस के अवसर पर मंगलायतन विश्वविद्यालय जबलपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एड्स संबंधी जानकारी दी गई एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एड्स के प्रति जागरूकता के लिये रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. अनिल मिश्र, उपकुलपति प्रोफेसर (डॉ) विनीता कौर सलुजा, प्रोफेसर (डॉ.) एस.पी. तिवारी डीन कृषि विभाग, डॉ. नीरज प्रकाश राय विभागाध्यक्ष विधि विभाग, डॉ. सुमित सिंह सोनकर, डॉ वंदना तिवारी, डॉ. नीता दीपावरे, डॉ एंजेल रूथ, डॉ. छवि, श्री आशुतोष सिंह, श्री ऐश्वर्य शर्मा, श्रीमती शिवांगी चौहान तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी डॉ प्रकाश मिश्रा एवं डॉ मनोज झारिया जी, श्री प्रमोद सोनटके जी को विशेष योगदान रहा।



