डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

ऑक्सीजन प्लांट को लगातार क्रियाशील रखने के निर्देश दिए

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने बुधवार को जिला चिकित्सालय डिंडौरी में स्थित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। निरक्षण के दौरान उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट को लगातार क्रियाशील रखने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न होने चाहिए। कलेक्टर झा ने इसके बाद आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया, कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए हमेशा आइसोलेशन वार्ड में व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन पाईप, बिस्तर और दवाईयों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर रमेश मरावी, तहसीलदार डिंडौरी बिसन सिंह ठाकुर, सीएमओ नगर पंचायत डिंडौरी राकेश शुक्ला, राजेन्द्र पाठक, अशोक अवधिया, अवधराज बिलैया, इंद्रपाल सोनपाली सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page