समनापुर को नहीं मिला तहसील का दर्जा और ना हाई स्कूल कुकर्रामठ का हुआ उन्नयन

नंदकिशोर ठाकुर,डिंडोरी ब्यूरो। भाजपा के मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पिछले वर्षों में नर्मदा सेवा यात्रा पूरे मध्यप्रदेश में निकाल कर खूब वाहवाही लूटी गई। गौरतलब है कि कार्यक्रमों में सभा संबोधन के दौरान कई घोषणाएं भी वर्तमान सरकार के द्वारा किए गए, लेकिन पिछले कुछ समय से जमीनी स्तर पर घोषणाओं में अमल होता नहीं दिख रहा। बताया गया कि जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ गांव में स्थित शासकीय हाई स्कूल कुकर्रामठ में स्कूल का उन्नयन हायर सेकेण्डरी स्कूल में अब तक नहीं हो पाया है। जबकि समनापुर में नर्मदा सेवा यात्रा के मैं सभा संबोधन के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के द्वारा कुकर्रामठ स्कूल को हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा कर चुके हैं। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है, बावजूद अभी तक इस ओर कोई पहल नहीं की गई। लोगों की मानें तो स्कूल उन्नयन की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग सहित अन्य को भी अवगत कराया गया, बावजूद अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है। हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन न होने से छात्र छात्रों को अधिक दूरी तय कर स्कूल जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
घोषणाओं पर समय रहते नहीं होती पहल, तो कांग्रेस बनाएगी राजनीति मुद्दा :- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा को संरक्षित करने के लिए आसपास के एरिया में पौधारोपण सहित पांच किलोमीटर तक शराब बिक्री पर रोक, किसानों को प्रोत्साहन कर खेतों में वृक्षारोपण व अन्य घोषणाएं सभा संबोधन के दौरान कहे गए थे। समनापुर में सभा को संबोधित करते हुए श्री चौहान के द्वारा समनापुर जनपद मुख्यालय को तहसील बनाने की घोषणा भी सभा को संबोधित करते हुए कर चुके हैं। घोषणा के वर्षों बाद भी अभी तक कोई अमल होता नहीं दिख रहा। गौरतलब है कि समय रहते अगर घोषणाओं पर अमल नहीं किया जाता तो, आगामी चुनाव में कांग्रेस इसे राजनीतिक मुद्दा भी बनाएगी। लोगों की मानें तो मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को भी पत्र देकर अवगत कराया गया, बावजूद अभी तक स्कूल उन्नयन कराने कोई ठोस पहल नहीं की गई। मुख्यमंत्री के घोषणा पर लम्बे समय बाद भी अमल न होने से स्थानीय ग्रामीण सहित आसपास के ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जल्द ही इस ओर ठोस पहल करने की मांग की है । जानकारी में बताया गया कि नमामि देवी सेवा यात्रा के दौरान समनापुर स्कूल ग्राउंड में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा हाई स्कूल कुकर्रामठ को हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन कराने की घोषणा पूर्व में की गई थी, बावजूद अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई, जबकि स्थानीय छात्र छात्राओं सहित आसपास के दर्जनों गांव के छात्र छात्राओं को हायर सेकंडरी स्कूल में पढ़ने के लिए अधिक दूरी तय कर स्कूल जाना पड़ रहा है। छात्रों की मानें तो स्कूल जाने के दौरान असुविधाओं का सामना भी करना पड़ता है,बावजूद अभी तक इस ओर कोई पहल नहीं की गई। लोगों की माने तो वर्षों से बनी समस्या से छात्रों को निजात लम्बे समय बाद भी नहीं मिल रही। स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द से जल्द कुकर्रामठ हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन कराने व समनापुर जनपद को तहसील कार्यालय बनने का दर्जा दिलाने की मांग की गई है।



