घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो में गैस रिफलिंग करते आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। मदन महल थाना प्रभारी नीरज वर्मा से मिली जानकारी अनुसार क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि पम्मू जाट गुलजार होटल के पीछे गड्ढा मोहल्ले में एक टपरे से घरेलू गैस सिलेण्डर से सवारी आटो में अवैध रूप से गैस रिफलिंग कर रहा हैं। सूचना पर बताएं स्थान पर क्राईम ब्रांच एवं थाना मदनमहल थाने की टीम द्वारा संयुक्त रूप से दबिश दी गई, पुलिस को देखकर गैस रिफलिंग करा रहा आटो चालक भाग गया,आटो में गैस रिफलिंग कर रहे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया,पूछताछ करने पर अपना नाम प्रतीक उर्फ पम्मू बताया,कब्जे से 3 एचपी कंपनी के गैस सिलेण्डर,इलेक्ट्रानिक तराजू विधुत मोटर पाईप लगी हुई जप्त करते हुये आरोपी द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर से अवैध रूप से उपेक्षापूर्वक आटो में ज्वलनशील एलपीजी गैस भरना पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 285, 34 भादवि एवं 3,7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।



