खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संतोष पाल जबलपुर A-RTO को बर्खास्त कर संपत्ति की जांच करने शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया तिवारी के नेतृत्व में जबलपुर आर टी ओ संतोष पाल के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर शिवसेना के प्रतिनिधि मंडल ने कंट्रोल रूम, घंटाघर में तहसीलदार स्वाति सूर्या को प्रभारी मंत्री जबलपुर गोपाल भार्गव तथा परिवहन मंत्री,गोविंद सिंह राजपूत के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रमुख मांग जबलपुर में पदस्थ ए आर टी ओ संतोष पाल को तत्काल बर्खास्त कर उनकी काली कमाई की जांच करने एवं उनके विरुद्ध‌‍ कानूनी कार्रवाई/एवं विभागीय जांच कर FIR दर्ज किये जाने की मांग की गई है। जिस तरह सामान्य जनता व ऑटो रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की जाती है। जबलपुर में पदस्थ एआरटीओ संतोष पाल के द्वारा खुलेआम अवैध वसूली को बढ़ावा दिया जाता रहा है जिसका परिणाम यह विडियो क्लिप है। जिसमें वह खुलकर अपने शासकीय पद का दुरुपयोग करते दिखाई दे रहे हैं साथ ही आम जनता को गुंडागर्दी करते हुए खुलेआम धमकी दें रहे हैं। जो कि इनका दुर्व्यवहार दर्शाता है। ऐसे निरंकुश अधिकारी को तत्काल बर्खास्त किया जाए जबलपुर में लगभग चार साल से इनकी पदस्थापना है। परन्तु आज तक RTO इस महानगर में नियुक्त नहीं हो पाया इसलिए जबलपुर में तत्काल आरटीओ नियुक्त किया जाए संतोष पाल आरटीओ जबलपुर की भी जांच होनी चाहिए कि इन्होंने अपने पर रहते कितनी अवैध वसूली काली कमाई की। यदि शीघ्र ही शिवसेना द्वारा की जा रही चार सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो शिवसेना सड़कों पर उतर कर जबलपुर की आक्रोशित जनता को न्याय दिलाने आगे आयेगी और उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में पं कन्हैया तिवारी,रवि बैन प्रदेश मीडिया प्रभारी,शैलेंद्र बारी जिला अध्यक्ष,रोशन गौतेल, भवानी सतनामी, विकास सराठे, विकास भरद्वाज,सोनु गुप्ता, राकेश सोनकर, तरुण महावर, आशीष चोपड़ा, ओमकार पटेल,अनवर बावा, नितिन तिवारी इत्यादि शिवसैनिक उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page