खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अनुविभागीय अधिकारी के निर्देश पर सिहोरा में अतिक्रमण की कार्यवाही शुरू

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले की विधानसभा क्षेत्र 102 सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र में बढ़ रहे लगातार अतिक्रमण को लेकर शासन प्रशासन निर्देश जारी कर कार्यवाही तो करता है पर उसके बाद भी नगर पालिका सीमा में सड़कों सहित आवागमन में भी अतिक्रमण कर अपना कब्जा जमा लेते हैं। अतिक्रमण करने को लेकर विगत दिनों अनुविभागीय अधिकारी आशीष पाण्डे राजस्व विभाग सिहोरा ने नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण किये हुए लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन करते हुए निर्देश दिया था कि 24 घण्टों में आप अपने अपने अतिक्रमण किये हुए जगहों से टपरा, हाथ ठेला, सब्जी व चाट ठेलो को अलग कर ले ।लेकिन उनके द्वारा निर्धारित आदेशों की अवेलना करने पर दो दिसंबर की शाम 4 बजे नगर पालिका की टीम ने पुराने बस स्टैंड के दोनों तरफ पान मसाला के टपरे, सब्जी हाथ ठेला, चाट विक्रय करने वाले ठेलो को हटाए गए । वहीँ सड़क के दोनों ओर बाह नाला से लेकर नये बस स्टैंड तक व झंडाबजार से लेकर खितौला बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कल 4 दिसंबर को पुनः की जाएगी । कार्यवाही करने के दौरान सभी को निर्देश दिए गए हैं कि आप अपने अतिक्रमण करने की जगह को स्वयं हटा दें अन्यथा शासन प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही करते हुए । साम्रगी को लेकर जप्त करने की कार्यवाही करेगा। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी जय श्री चौहान ,आर पी शुक्ला सहायक यंत्री, मनोज खम्परिया राजस्व निरीक्षक, राकेश कुमार गुप्ता स्वास्थ्य विभाग निरीक्षक, विनोद पटैल सहायक राजस्व निरीक्षक, रबि बर्मन सहायक राजस्व निरीक्षक, लक्ष्मी खरे सहायक राजस्व निरीक्षक, चमन श्रीवास सहायक राजस्व निरीक्षक, मुकेश बिलहा सहायक राजस्व निरीक्षक के साथ कौड़ी लाल, राजेश दाहिया, राहुल सेंगर, इम्तियाज खान, गगन पटैल के साथ साथ सफाई अमला द्वारा नगर पालिका अमले के साथ सिहोरा बस स्टैंड से लेकर पॉवर वर्ल्ड तक  सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शाम 6 बजे तक की । बाकी की कार्यवाही शनिवार को पुनः की जाएगी और आगे भी जारी रहेंगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page